मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकडे गए -176 अनियमित यात्री, वसूला गया 1.61लाख से अधिक का जुर्माना



  • मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकडे गए -176 अनियमित यात्री, वसूला गया 1.61लाख से अधिक का जुर्माना                                     
  • बाद स्टेशन पर ट्रेनों को रोककर विशेष चेकिंग दल ने की टिकट जाँच, नहीं चले किसी प्रकार के बहाने

आगरा मंडल के बाद स्टेशन पर आज दिनांक-20.05.2026 को सुबह रेलवे द्वारा की गयी मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट और नियम विरुद्ध यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा सख्त कार्यवाही की गयी, जिससे अनियमित यात्रियों में हडकंप मच गया I

उक्त दिनांक को प्रातः 6.30 बजे से बाद स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट श्री सूर्य भान वर्मा के नेतृत्व में व आगरा तथा मथुरा के रेल अधिकारियों, चेकिंग स्टाफ, आर पी एफ/जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा सुबह 6.30 बजे से 12.30 बजे तक चलाये गए अभियान में कई गाड़ियों को स्टेशन पर टिकट जाँच हेतु रुकवाकर उनकी सघन चेकिंग की गयी, जिसके अंतर्गत 176 यात्री पकडे गए, कार्यवाही के दौरान न केवल बिना टिकट यात्री पकडे गए बल्कि वे यात्री भी निशाने पर रहे जो एमएसटी लेकर आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गये I जिन यात्रियों के पास उचित टिकट/MST नहीं पाए गए उन्हें गाड़ियों से उतारकर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, उक्त पेश किये गए -19 यात्रियों ने मौके पर ही जुर्माना अदा कर दिया, शेष यात्रियों को रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गयी बस में बैठाकर रेलवे कोर्ट मथुरा ले जाया गया जहाँ पर -146 यात्रियों द्वारा अपने परिचितों से मंगवाकर जुर्माना राशि अदा की I 

इस प्रकार उक्त जाँच अभियान के दौरान कुल 165 अनियमित यात्रियों से 59610/- रुपये रेलवे बकाया तथा रु0-101940/- न्यायलय दंड सहित कुल 161550/- का राजस्व वसूल किया गया I शेष -11 यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा TRC की सजा सुनाई गयी I 

जन सपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के चेक मंडल में निरंतर कराये जा रहे है, अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट/पास पर ही यात्रा करें तथा निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें, तथा रेल परिसर में गन्दगी/धूम्रपान न करें l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ