Header Ads Widget

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

 


मधुबनी से आशीष / फिरोज आलम की रिपोर्ट ।

मधुबनी। जिला कांग्रेस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सीतलाम बार झा की अध्यक्षता में सभी ने उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला माला अर्पित कर श्रद्धासुमन दिए। जिला अध्यक्ष ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल गांधी एवं जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर से मुक्त हुआ था। 

वह अंतिम दम दम तक अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किए। स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सरदार पटेल जी आजादी के पश्चात आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री बने उन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम के बदौलत अविभाज्य भारत को एकता के सूत्र में बांधा। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन में भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी महती भूमिका रही।

 उन्होंने अपने प्रधानमंत्री व काल में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण कार्य विश्व में परचम लहराया। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इंदिरा गांधी ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेतृत्व कार्य विश्व में तीसरी ताकत की स्थापना की। बड़े-बड़े कल कारखानों का निर्माण कार्य और योगी की करण का विस्तार किया। 

स्वर्गीय इंदिरा गांधी की गरीबी उन्मूलन की दिशा में महती योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता ऋषि देव सिंह मनोज मिश्र अखिल अंजुम प्रोफ़ेसर योगेंद्र मिश्र मोहम्मद साबिर अनिल चंद्र झा माया नंद झा आलोक झा विश्वनाथ पासवान प्रफुल्ल चंद्र झा विनय कुमार झा अमन आर्यन मोहम्मद एजाज प्रवीण कुमार अनिसुर रहमान सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।