शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
जिला अन्तर्गत मेहूंस पंचायत के रमनुबीघा गांव स्थित एक खलिहान बीती रात्रि लगी आग से खलिहान में रखे बारह बीघा भूमि की कटी और पकी धान की फसलें जलकर राख हो गई।
इस घटना में किसान मन्नू महतो को तीन लाख रुपए से अधिक का आर्थिक नुक़सान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार की सुबह जब लोग मॉर्निंग वाक के लिए निकले।
तब लोगों की नजर खलिहान में जल रहे धान की फसलों पर पड़ी। तब जाकर लोग खलिहान के समीप जाकर जमा होने लगे। लेकिन तब तक पूरा खलिहान जलकर राख राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का स्पस्ट पता नहीं चल पाया है।
कोई पटाखे की चिंगारी से तो कोई दुश्मनी वश आग लगाने की बात कर रहे हैं।पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.