शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
नगर के मिशन ओपी अंतर्गत बुल्लाचक गांव में बाइक साइड करने की विवाद में जमकर मारपीट की घटना घटी। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी घायल रामपुर सिंडाय गांव के बताए जा रहे हैं ।
घायलों की पहचान नवीन कुमार चौकीदार के रूप में भी की गई।साथ ही साथ मुकेश कुमार, रामाशीष पासवान, विक्की पासवान घायल हो गए हैं। घायलों ने बताया कि बुल्लाचक मोहल्ले में सड़क किनारे बाइक लगाकर खरीदारी कर रहा था तभी स्थानीय फौजदारी यादव से विवाद हो गया।
सड़क से बाइक हटाने में बिलंब होने पर सभी लोग भड़क गए और कई लोग जुट कर मारपीट करने लगे। कुदाल से हमला कर दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाद में सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया ।जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.