औसत से अधिक और औसत से कम मतदान वाले वोटिंग की समीक्षा की गयी



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट : 

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में जिले में औसत से अधिक और औसत से कम मतदान वाले वोटिंग की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी और कई उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

यह समीक्षा जवाहर नवोदय विधालय के प्रांगन में किया गया। इस सम्बन्ध में अधिकारियो से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के आलोक में यह समीक्षा की गयी। इसके तहत औसत से 15 प्रतिशत अधिक और औसत से 15 प्रतिशत कम मत डाले गए मतदान केन्द्रों के मतदान की समीक्षा की गयी।

यह समीक्षा मतदान केंद्र पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी द्वारा समर्पित डायरी के आधार पर किया गया। हालाकि समीक्षा के दौरान ऐसे सभी मतदान केन्द्रों के बारे में समीक्षा नहीं की गयी। समीक्षा के लिए रेंडमली 11 मतदान केंद्र के स्थिति की समीक्षा की गयी। 05 मतदान केंद्र ऐसे जहाँ अधिक मतदान और 06 ऐसे जहाँ सबसे कम मतदान पड़े थे। 

इस सम्बन्ध में वहां उपस्थित सभी प्रत्यासी से इस सम्बन्ध में दावा और आपत्ति की मांग की गयी। बाद में किसी प्रकार के असंतोष सामने नहीं आने के बाद समीक्षा का कार्य पूरा कर लिया गया। सभी के संतुष्ट होने के बाद इवीएम और वीवीपेट को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया।

 इस सम्बन्ध में एक विस्तृत रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी भेजी जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों के आलोक में मतदान से लेकर सभी चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ