शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान जमा किये गए कोविड कचरा को भागलपुर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर एक विशेष कचरा वाहन भागलपुर से यहाँ पहुच गयी है। इस बार कोविड 19 के प्रकोप के कारण मतदान के समय विशेष सावधानी बरती जा रही थी।
मतदान के पूर्व सभी मतदाता के शरीर का तापमान जांचने के अलावा इवीएम दबाने के लिए एक एक ग्लव्स भी दिए गए थे। मतदान के बाद इस सभी कचरा को जमा करने के लिए कचरा बॉक्स भी रखा गया था। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान की समाप्ति के बाद जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य द्वारा बनाये गये विशेष कोविड टीम द्वारा इन सभी कचरा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक देर रात को ले आया गया था।
कचरा जमा करने को लेकर सभी कर्मियों को पीपीइ किट आदि सुरक्षा के विशेष इंतजाम के साथ सुसज्जित किया गया था। इन सभी कचरा को अब भागलपुर से आई विशेष भान से भेजा जा रहा है। भागलपुर में इन सभी बायो मेडिकल कचरा का निष्पादन किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.