पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट : 

जिले में पछुआ हवा के कारण मौसम के तापमान में गिरावट आने की सम्भावना है। इसके कारण रात में ठंड का असर बढ़ने के आसार है। आगामी पांच दिनों तक आसमान तरह साफ रहने और शुष्क मौसम का अनुमान जारी किया गया है। 

इस दौरान बारीश नहीं होने का अनुमान जारी किया गया है। जिला कृषि विज्ञानं केंद्र द्वारा मौसम को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक नीचे चले जाने का अनुमान दिया गया है। 

इस दौरान 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगो को ठंड का अहसास बढ़ जायेगा। प्रेस विज्ञप्ति में किसानो को रबी फसल के लिए खेत को तैयार करने और अभी खेत में लगे फसल में किट आदि के नाश के लिए छिडकाव करने की भी सलाह दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ