शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
प्रखंड मुख्यालय गांव में रसोई गैस रिसाब करने की वजह से एक घर में आग लग गई। जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की यह घटना अक्षय साहनी के घर में घटी है।
इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया है कि बुधवार की शाम रसोई गैस में आग लग गई।
खाना बनाने के बीच आग लगने की घटना घटी। आग लगते ही घर के लोग किसी तरह से घर से बाहर भाग निकले। उधर आग तेजी से फैल गया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
जिसमें नगदी सहित जेवर, बर्तन, कपड़ा, अनाज जलकर राख हो गया। गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। परंतु सभी विफल रहे। सारा सामान इस घटना में जलकर राख हो गया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.