अररिया से ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट:
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड अनुमंडल मुख्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक रेंजर लीडर जूही मल्लिक के नेतृत्व में किया गया। जिसका सफल संचालन स्काउट मास्टर राशिद जुनैद ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जयकुमार और जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद साह उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वही इस मौके पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जयकुमार ने कहा कि महिलाओं को स्वयं से सशक्त होना बहुत जरूरी है।
महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहें इसकी जरूरत नही नारी अपनी शक्ति का परिचय दे साथ ही उन्होंने छात्राओं को कई सुझाव दिए। जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद साह ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न स्काउट गाइड दलों में महिला जागरूकता और महिलाओं को सशक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन कर जागरूक किया जा रहा है।
स्काउट गाइड में भी बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेल्फ डिफेंस से संबंधित प्रशिक्षण के सशक्त बनाने पर बल दिया जाता है वही स्काउट मास्टर राशिद जुनैद ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज के मजबूत होने का परिचय है। वहीं महिलाओं के प्रति समाज को अपनी मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
रेंजर लीडर जूही मल्लिक ने गाइडों को पूर्णरूप से सशक्त होने व हर परिस्थिति में डट कर सामना करने की बात कहीं। वही देश मे लगातार बढ़ रही रेप की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए देश मे आरोपियों के लिए कड़ी सजा हो इसकी इच्छा जाहिर की। वही इस मोके पर जिम्मी, रिमझिम, प्रीति, सोनम, खुशी, काजल, गूंजा, रिज़वाना, मधुमाला, विभा, आशमा, आफरीन, अंजली, सोनम, खुशबू, सोमनी, रेशमा, नाजनी, सादिया आदि शामिल थी।