मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
मधुबनी जिले के बाबूवरही विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को उन्होंने लदनियां प्रखंड के डलोखर, मिर्जापुर, गिदवास, खोजा, तेनुआही, लदनियां आदि गांवों का दौरा कर मतदाताओं से सम्पर्क साधा। इसक्रम में लोगों को उत्साहित देखा गया। उनके पहुंचते ही सर्वत्र लोगों के इकट्ठा हो जाने को पार्टी कार्यकर्ता शुभ संकेत मानते हैं।
ऐसी मान्यता रखने वालों में पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, जिला पार्षद रामाशीष पासवान, रामदेव यादव, मुखिया राहुल कुमार मंडल,अजय कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, नितीश कुमार यादव, ओमप्रकाश पासवान,राजद प्रखंड अध्यक्ष झमेली महरा, पूर्व अध्यक्ष राम औतार यादव,प्रणव कुमार पप्पू, राजेन्द्र यादव, नवीन कुमार यादव, विनोद यादव, मुकेश यादव, धनिक लाल यादव, मोहम्मद नूरेन, मोहम्मद समीम, राम देव पासवान आदि शामिल हैं।
प्रत्याशी प्रो. यादव ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद एवं प्यार दुलार हमेशा मिला है, जिसे वे चाहकर भी नहीं भुला सकते हैं। इस बार का चुनाव कुछ भिन्न अवश्य है, क्योंकि सामाजिक न्याय को जमीनी हकीकत देने वाले प्रणेता लालू प्रसाद राजनीतिक कारणवश जेल में हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, वेरोजगारी , शिक्षा,स्वाथ्य व सड़क की लचर व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है।
उन्होंने कहा कि भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शिक्षकों की भर्ती एवं वेतनमान की समस्या के समाधान की बात कही है। उनके मुख्यमंत्री बनते ही बिहार का परिदृश्य विकासोन्मुखी दिखाई देगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.