मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट:
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड प्रशासन ने शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में विभिन्न संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है।
इसी क्रम में प्रखंड की जीविका दीदियों ने रविवार को समूहवार जागरूकता अभियान चलाया। अभियान अनवरत जारी रहेगा। मतदान में लोगों की अधिक- से -अधिक भागीदारी के लिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पिछले चुनाव में जहां वोटिंग प्रतिशत कम था, अधिक मेहनत की जा रही है।
खासकर ग्रामीण महिलाओं को मतदान के महत्व को समझाने की कोशिश की जा रही है। रविवार को पिपराही व महथा पंचायत के जीविका समूहों की दीदियों के द्वारा अभियान चलाया गया, जिसमें अधिक- से -अधिक मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करवाने की शपथ ली गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीपीएम अनिकराज ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है। इसलिए मतदान करना हमारी अहम जिम्मेवारी भी है।
हमें इसका प्रयोग करना चाहिए। इसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक हो इसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए मतदान के दिन पहला कार्य मतदान करना है। मौके पर जीविका के अधिकारी व दीदियां मौजूद थीं।