मधुबनी - बाबूबरही से ललित नारायण सिंह की रिपोर्ट।
बाबूबरही | बुधवार देर रात तेघरा गांव स्थित मधुबनी-खुटौना मुख्य मार्ग पर हुई सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज़ हेतु मधुबनी रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी की ओर से एक टाटा 407 गाड़ी खुटौना की तरफ जा रही थी दूसरी तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आ रहे थे। चार चक्का वाहन तेज गति होने के कारण चालक नियंत्रण खो गया। जिससे आमने सामने टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक की मौत घटनास्थल पर ही सिर फटने से हो गया ।
लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख टाटा 407 के चालक घटनास्थल से फरार हो गया ।इस बात की जानकारी प्रशासन को दी गई ।प्रशासन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर चार चक्का वाहन व शव को कब्जे में ले लिया। वही सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बाबत स्थानीय थाना में मृतक के चाचा शोभा लाल सहनी के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है ।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय शोभित सहनी के रूप में हुई है ।इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं परिजनों के हाल रो-रोकर बुरा हो गया है। मृतक के तीन छोटे-छोटे पुत्र है। जिनके सर से पिता का छत्रछाया छीन गया ।वही इस बात को लेकर अंचलाधिकारी श्रीमती विजयाकुमारी व थाना अध्यक्ष राम आशीष कामती ने संयुक्त रूप से मृतक के आश्रितों को आपदा विभाग से चार लाख रुपये की चेक देने की बात बताई।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.