दो सगे भाई के बीच हुई हिंसक झड़प में एक भाई की मौत।




मधुबनी - बाबूबरही से ललित नारायण सिंह बाबूबरही | दो सगे भाई के बीच हुई हिंसक झड़प में एक भाई की मौत इलाज के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही में हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सर्रा गांव में मंगलवार देर रात्रि में आपसी विवाद व चापाकल को लेकर दो सगे भाई के बीच मारपीट हो गई।

 जिसमें जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही लाया गया। जिनका इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गया। मृतक की पहचान मकड़ सदाय के 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार सदा के रूप में हुई है।

 इस बाबत मृतक के पत्नी रासो देवी के फर्द बयान पर स्थानीय थाना में अनूप सदाय, सतनारायण सदाय व बिना देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि चापाकल को लेकर मारपीट हो गई जिसमें अनूप सदाय लोहा के डर से अपने भाई को मार मार कर जख्मी कर दिया। 

वहीं अन्य सहयोगी लाठी-डंडों से लैस थे। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नाम जदो को हिरासत में ले लिया। इस बात की पुष्टि थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोप दिया। तीनों गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की करवाई हेतु न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ