बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रिय कार्यालय, झंझारपुर, जिला मधुबनी के आदेशानुसार राज्य की चर्चित नाट्य संस्था प्रयास पटना ने वित्तिय साक्षरता पर नुक्कड़ नाटक किया



झंझारपुर (मधुवनी) आज दिनांक 17 जून 2026 को बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रिय कार्यालय, झंझारपुर, जिला मधुबनी के आदेशानुसार राज्य की चर्चित नाट्य संस्था 'प्रयास', पटना ने झंझारपुर के जयनगर प्रखण्ड में कमलाबाड़ी शाखा और लदनीया प्रखण्ड के लदनीया और खाजेडीह शाखा में वित्तिय साक्षरता पर नुक्कड़ नाटक किया गया। नुक्कड़ नाटक में बैंक के विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। लोन रिक्वरी, सेन्ट्रल के वाई०सी०, साईवर क्राईम, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि को बहुत ही नाटकिये अंदाज से नुक्कड़ नाटक में प्रस्तुत किया गया।




ज्ञात हो कि विगत अप्रैल माह 2026 से ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज अभियान का अंतिम दिन है। अब तक झंझारपुर के विभिन्न स्थलो पर 111 नुक्कड़ नाटक की सफलता पूर्वक प्रस्तुति हुई।




श्री प्रशांत गौतम, क्षेत्रिय प्रबंधक, झंझारपुर के आदेशानुसार और नाबार्ड, पटना के सौजन्य से यह जन जागरूकता अभियान चलाया गया। नाट्य दल को सौरभ कुमार दिशा निर्देश दे रहे थे। कुणाल भारती, नीतिश राणा, संजीव कुमार, नंद किशोर मलकार और कविता कुमारी ने अपनी-अपनी भुमिका की बखूबी निभाई। यह जानकारी चर्चित रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह ने दी।




(मिथिलेश कु० सिंह) महासचिव/निर्देशक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ