500 लोगों के विरूद्ध 107 की नोटिस जारी






मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रखंड प्रशासन से लेकर पुलिस पदाधिकारी लगातार तैयारी में जुटे हैं। सभी अपने -अपने विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश के आलोक में काम करते दिख रहे हैं। 

जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार निरोधात्मक कार्यवाही करने की दिशा में लदनियां पुलिस ने अब तक प्रखंड में 500 लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई की है। उन्हें नोटिस भेजी गयी है। नोटिस मिलने के बाद ये सभी लोग शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में ही लगनेवाला कोर्ट कैंप में बाउंड पेपर भरेंगे।

 थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लदनियां में जहां 5 सौ लोगों पर 107 लगाया गया है, वहीं 5 लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है, जिनसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की आशंका थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ