मधुबनी - जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट । जयनगर - दरभंगा एनएच 105 पर दुल्लीपट्टी के समीप आमने सामने दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी । वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी को स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।
जिसमें एक की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना गुरुवार की सुबह की बतायी जाती है। चिकित्सक मो. अफताब आलम के अनुसार मृतक बाइक चालक खजौली थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी राम अशीष चौपाल का 28 वर्षीय पुत्र मनीष चौपाल बताया गया है।
वहीं घायलों में बस्ती पंचायत के राजपुतानी निवासी पंचु दास के पुत्र राजकुमार दास (25 ) विन्देश्वर दास के पुत्र अमित कुमार दास (25) बताया गया है। राजकुमार की स्थिति गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों का जयनगर अनुमंडल अस्पताल परिसर में रोरोकर बुरा हाल है।
मृतक के परिवार के लोगो ने बताया कि दुल्लीपट्टी चौक के समीप मृतक मनीष चौपाल बाइक खराब होने पर साइड में खड़ा कर बाइक स्टार्ट कर रहा था । इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दिया । जिस ठोकर की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर थाना ले आयी । जिसकी पुष्टि जयनगर थाना प्रभारी संजय कुमार ने किया है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.