आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 5 अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।


 डेस्क न्यूज मधुबनी  । नगर थाना क्षेत्र के बलुआ गांधी चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 5 कुख्यात अपराधियों को लूट की योजना बनाते हुए बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया।

 गुरुवार को नगर थाना पुलिस ने जानकारी देते नगर थानाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर चंद्रकेतु, एसआई अरविंद कुमार, एसआई पीपी देव,पैंथर मोबाइल के सिपाही अभिजीत कुमार, सिपाही गांधी कुमार के साथ थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर हरिओम यादव के घर के निचले तल से आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते अपराधी गौशाला चौक गोरक्षणी के रहनेवाला राजेश कुमार गिरी, रहिका थाना क्षेत्र के दुर्गीपट्टी के लक्ष्मण कुमार यादव उर्फ सत्या, इसी रहिका थाना के सोनू कुमार,जबकि चक्की थाना के सतीश कुमार यादव वहीं रुपौली थाने के जितेंद्र यादव  को गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों से बरामद सामान

 गिरफ्तार सभी  पांच अपराधियों के पास से दो पिस्टल जिसमें एक एक पिस्टल में पांच पांच गोली लोडेड था। बरामद किया गया एक पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा था। एक चाकू और 76 सौ नकद के साथ 5 एंड्रॉयड  मोबाइल  एक बाइक अपाची,व एक बगैर नंबर का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष धरम पाल ने बताया कि अपराधियों का अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। 

एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि अंतरजिला  अपराधियों की गिरफ्तारी हथियार के साथ हुई है। इस मामले का उद्भेदन करने वाले टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ