मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट ।शांतिपूर्ण व भयमुक्त विस चुनाव कराने को लेकर प्रशासन पुरी तैयारी में जूट गई है.इसी दौरान बुधवार को एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में बीडीओ अरविंद कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने प्रखंड क्षेत्र के मवि दुर्गापट्टी,माध्यमिक उच्च विद्यालय गंगौर, पिपरौन,मवि सोठगांव के अलावे कई बूथों का मुआयना किया तथा इन बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया.
इसी क्रम में एसडीपीओ के द्वारा हरिणे व पिपरौन बोर्डर पहुंच कर बैरिकेटिंग लगवाने हेतू जगह का चयनित किया गया है.इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि विस चुनाव कदाचारमुक्त व भयमुक्त होंगे.इसके लिए भारी संख्या में सेंट्रल फोर्स भी आएंगे.जिनके ठहराव के लिए जगहों का मुआयना किया जा रहा है.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं को धमकाने,या फिर किसी भी तरह का प्रलोभन देने वाले का खैर नहीं.लोग निर्भिक होकर मतदान कर सकेंगे.मौके पर प्रखंड के कर्मियों के अलावे कई पुलिस बल भी साथ में थें.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.