बेलौती नदी में डूबने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,मृतक के गांव में छाया मातम



हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट । थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा स्थित नो मेन्स लैंड से गुजर रही बेलौती नदी में डूबने से एक व्यक्ति का मौत हो गई.मृत व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिणे गांव निवासी राम लगन साह के करीब पैंतालीस वर्षीय पुत्र नरेश साह के रुप में किया गया है.

यह घटना गुरुवार दोपहर की है.मिली जानकारी के अनुसार बतादे कि मृतक शौच के लिए हरिणे बोर्डर के समीप बेलौती नदी की ओर गया हुआ था, जहां शौच के बाद नदी में पानी छूने के क्रम में पैर पिछ्ल गया और बहती गहरे नदी में डूबने लगा.इनको डूबते हुए देख आसपास के लोगों ने करीब पचास मिटर दुर नदी से बाहर निकाला.

तबतक उनकी मृत्यु हो चुंकी थी.सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान,एएसआइ शिवजी प्रसाद अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया.इधर इनके मृत्यु से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है.गांव में मातम पसरा हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ