मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट। प्रखंड अंतर्गत सेम्हली गांव के ग्रामीणों ने शिलान्यास के चार साल बाद भी सड़क नहीं बनने से गुस्सा से भड़के ग्रामीणों ने काला झंडा लेकर विधायक के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन.
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय नवल ठाकुर के द्वारा किया गया और उन्होंने कहा कि गांव के बेल स्थान से लेकर साहरघाट क्षेत्र के महुआ गांव तक जानेवाली सड़क गढे में तब्दील हो चुकी है.
उक्त सड़क हमेशा कीचड़ से पटा रहता है.हल्की बरसात होते ही पुरे सड़क पर जल जमाव हो जाता है,जिससे हमलोगों का जीवन नारकिय बना हुआ है.कहा कि करीब चार साल पहले क्षेत्रीय विधायक सुधांशु शेखर के द्वारा उक्त सड़क का शिलान्यास किया गया था और कहा कि जल्द सड़क बनवा दी जाएगी.लेकिन आजतक नहीं बन पाया है.
इसलिए हमलोग विधायक को आगाह करते है कि हमलोगों के गांव में वोट मांगने न आवें अन्यथा हमलोग काला झंडा दिखाकर गो बैक का नारा देंगे और किसी भी सूरत में उन्हें वोट नहीं करेंगे.विरोध प्रदर्शन में आक्रोषित कुदुस लहेरी, कामेश्वर ठाकुर,मोहम्मद कुद्दुस, गणेश मुखिया, बिल्टू राम,कमेश्वर ठाकुर,लक्ष्मण मुखिया, गीता देवी, अनीता देवी, ताहिर हुसैन समेत दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जितने के बाद से विधायक हमलोगों का सुधी लेने तक नहीं आए.
गांव के दर्जनों लोगों को प्रधानमंत्री आवास, रासन कार्ड, वृद्धा पेंसन आदि सरकार में के द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है.कहा कि पीड़ितों की बात सुनने के लिए गांव में जाना विधायक ने कभी भी मुनासिब नहीं समझे, इसलिए काला झंडा दिखाकर हमलोगों ने विधायक को यह संदेश दिए है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.