मधुबनी - बिस्फी
आगामी बिस्फी विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को लेकर विभागीय निर्देश पर बिस्फी के शिक्षकों को नए मॉडल के ईवीएम का प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो चुका है ।
इसी के तहत आज सिमरी एवं दमला संकुल अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए दी गई ।प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षक देवनारायण चौधरी ,राजीव झा ,देवकृष्ण ,फैयाज अहमद ,अमरेश कुमार एवं संतोष कुमार मंडल ने प्रशिक्षणार्थियों को नए मॉडल के ईवीएम एम -3 बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
इसके साथ ही प्रशिक्षकों ने कंट्रोल यूनिट ,वीवीपैट एवं बैलेट यूनिट मशीन के संचालन के तरीकों के बारे में बताते हुए कई अहम जानकारी दी ।मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि कोविड-19 को लेकर सरकारी गाइडलाइन के अनुपालनार्थ हेतु संकुल स्तर पर रोस्टर बनाकर दो पालियों में शिक्षकों के उपस्थिति के अनुसार दो भागों में बांट कर टीपीसी एवं मनरेगा भवन में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है ।
प्रशिक्षण में सिमरी संकुल के रामभरोस यादव ,प्रदीप रंजन झा ,बिभा कुमारी ,विजय पंजियार ,फूल राम ,दिलीप कुमार ,बबिता कुमारी ,सुजाता कुमारी ,अनिता कुमारी ,मुन्नी कुमारी ,बद्री पासवान ,शत्रुध्न साह ,शंभु ठाकुर ,उच्च विद्यालय सिमरी के सुरेश कुमार सहित दमला एवं सिमरी संकुल के कई शिक्षकों ने भाग लिया ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.