न्यूज़ डेस्क। पटना में आज शाम हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि के साथ हुए गैंगरेप के बाद मौत मामले में पीड़िता और उनके परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए आज शाम कारगिल चौक पर भारी संख्या में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला।
इन लोगों का कहना है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। जिस प्रकार रेप के बाद जीभ काटी गई है यह एक जघन्य अपराध है, उत्तर प्रदेश में अब बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है, यहां हर रोज कहीं ना कहीं बलात्कार की शिकार हो रही हैं बेटियां इसलिए योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
इन लोगों का कहना है अगर राज्य की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है तो आपको कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं उत्तर प्रदेश में ला एंड आर्डर नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई ना ही यहां स्वयं पुलिस सुरक्षित है और ना ही जनता।
इन लोगों ने मोदी सरकार के साथ योगी सरकार के विरोध में नारे लगाए।
फिलहाल अभी इस तरह का कैंडल मार्च पूरे भारत में मनीषा को न्याय दिलाने के लिए निकल रहा है। कैंडल मार्च में आए लोगों ने मृतिका बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.