न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार प्लूरल्स पार्टी भी चुनाव मैदान में है इस पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने घोषणा की है कि वह पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट (182) से चुनाव लड़ने जा रही हैं।
इस बार प्रिया चौधरी ने सूबे के सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ लालू यादव को भी बड़ी चुनौती दे दी है। चुनौती देते हुए उन्होंने कहा है सभी दल अपने-अपने गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को उनके खिलाफ बांकीपुर विधानसभा से चुनाव में उतारे।
पुष्पम प्रिया चौधरी ने शुरू से ही अपने को अपनी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया है। फिलहाल प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट एवं खुद को सीएम पद का उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी इन दिनों बिहार के तमाम जिलों गांव में दिन रात मेहनत कर अपनी पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव जीतने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। इनकी पहली प्राथमिकता बिहार में बरसों से बंद पड़ी फैक्ट्रियां एवं मील इत्यादि हैं खास तौर पर बिहार में भारी संख्या में बरसों से बंद पड़ी चीनी मिल है जो यह फिर से चालू करवाने की बात कह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार बदलने और बिहार को स्वच्छ राजनीति देने का यही मौका है।
बांकीपुर विधानसभा से चुनाव बीजेपी के नितिन नवीन इस सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतते आ रहे हैं । इनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा भी इसी सीट से विधायक रहे थे, इनकी 2006 में मृत्यु हो जाने के बाद इस सीट से लगातार इनके बेटे नितिन नवीन चुनाव जीतें हैं। अब देखना है कि नितिन नवीन की इस सुरक्षित सीटों को नई युवा पुष्पम प्रिया चौधरी को बांकीपुर की जनता अपना विधायक चुनती है या नहीं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.