मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट : मधुबनी जिले के लदनियां थाना परिसर में शुक्रवार को कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया। जयनगर के अपर एसडीएम गोविंद कुमार की देखरेख में आयोजित इस कैम्प में 107 के आरोपितों को जमानत दी गई। थाना द्वारा विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगभग पांच सौ लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोग परेशान नहीं हो इसके लिए थाने में ही कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया है। कोर्ट कैम्प के प्रथम दिन मात्र 150 लोगों ने जमानत ली।
अपर एसडीएम श्री कुमार ने जमानत लेने पहुंचे लोगों को विशेष हिदायत देते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये। कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में आप लोगों द्वारा किसी प्रकार की हरकत की जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना में कोट कैंप का आयोजन होने से 107 के आरोपितों ने खुशी जाहिर की। कहा कि थाना परिसर में कोर्ट कैम्प लगने से लोगों को जयनगर अनुमंडल जाने से निजात मिली है, जो कोरोनाकाल में प्रशासन का स्वागतयोग्य कदम है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.