मधुबनी नगर से फिरोज आलम की रिपोर्ट ।
शुक्रवार को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्टेशन चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला प्रशासन द्वारा माल्यार्पण किया गया । सुबह नौ बजे प्रतिमास्थल पर अपर समाहर्त्ता अवधेश राम, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी अभिषेक रंजन, डीडीसी अजय कुमार सिंह, डीटीओ सुशील कुमार, समेकित बालविकास परियोजना पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, महिला हेल्पलाइन की काउंसिलर वीणा चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
पदाधिकारियों ने गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया । उसके बाद मतदाताओं को जागरूक करने के स्वीप के तहत वाकाथन का आयोजन किया गया जो समाहरणालय पर आकर समाप्त हुआ ।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.