आर एन न्यूज के लिए मधुबनी - रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट।
मुख्य मंत्री क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत कांग्रेस के प्रवक्ता सह एमएलसी प्रेम चन्द्र मिश्र ने रहिका में नव निर्मित विद्मापति टावर का उद्घाटन किया।मौके पर एमएलसी श्री मिश्र ने कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक महत्व एवं धरोहरों को सहेजने के लिए रहिका में विद्मापति टावर की वर्षों से लोगों की मांग थी।
उन्होंने लोगों के आकांक्षा के अनुरूप 14 लाख 51 हजार की राशि की स्वीकृति जिला योजना से कराया।पूर्व में महाकवि विद्मापति की मूर्ति के सेड जीर्ण शीर्ण अवस्था में था।एमएलसी श्री मिश्र ने बताया कि मिथिला के पहचान के लिए विद्मापति की प्रतिमा के साथ टावर बनाने की लालसा जागृत हुई।जिसके परिणाम स्वरूप विद्मापति टावर बनाने के इच्छा जताया।जिसका लोगों ने आगे बढकर स्वागत किया।मैथिल समाज रहिका ने मिथिला की ह्रदयस्थली रहिका में विद्मापति टावर निर्माण कार्य करवाने के लिए एमएलसी के कार्य की सराहना की।
मौके पर आयोजित सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शीतलांबर झा,उदय चन्द्र झा विनोद,कृष्ण कान्त झा गुड्ड, मुखिया नीभा देवी, चन्द्र किशोर मंडल, डा..शेखर चन्द्र मिश्र, कौशल मिश्र, राज कुमार झा राजू,सनाउल्लाह, शशिधर झा,राजेन्द्र यादव,धर्मेन्द्र मिश्र, उदय कान्त झा ललन,भवनाथ झा,सुजीत झा,रमेश कुमार यादव एवं मीना कुशवाहा ने भी संबोधित किया।