मधुबनी- लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट मधुुबानी जिले के आदर्श गांव गजहरा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले एक महत बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष खोजेन्द्र झा के विशाल दालान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे परशुराम सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा का स्वागत मिथिला की सुन्दर तथा शिष्ट परंपरानुसार पाग, दोपटा व पान-मखाने की मालाओं से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि यह संगठन ब्राह्मण समाज के मान व सम्मान की रक्षा के लिए फर्श -से -अर्श तक की दूरी तय करने का सम्बल सहेजता है।
संगठन के माध्यम से हमने इस समाज की उच्च सभ्यता व संस्कृति को सदा अस्तित्व में रखने का पुरजोर प्रयास किया है। चंद लोगों के द्वारा अपने क्षुद्र स्वार्थपरता के निहितार्थ समय-समय पर समाज को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जाती रही है। एसे कुत्सित षड्यंत्रों को कुचलते रहने के लिए सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। ऐसी ओछी राजनीति व राजनीतिज्ञों से संगठन को अक्षुण्ण रखना होगा। यह तब संभव है जब इस प्रकार की सकारात्मक सोच ब्राह्मण समाज में स्वतः स्फूर्त होती रहे। कार्यक्रम को संबोधित करनेवाले अन्य प्रमुख वक्ताओं में सुधाकांत पाठक, पं. शान्तिनाथ झा, भद्रकांत पाठक, सुखचन्द्र पाठक, वीरेन्द्र कुमार झा, वैद्यनाथ झा, योगेन्द्र झा, शिवम ठाकुर व कामेश्वर झा शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यावाद ज्ञापन के साथ हुआ।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.