स्थानीय महिला थाना के कांड संख्या 64/ 2020 के अभियुक्त मलिक कुमार को सुपौल जिला के वन इंडिया मॉल से गिरफ्तार



मधुबनी से आशीष / फिरोज आलम की रिपोर्ट। स्थानीय महिला थाना के में कांड संख्या 64/ 2020 के अभियुक्त मलिक कुमार को सुपौल जिला के वन इंडिया मॉल से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष सरोजा बाला सिंह ने दी उन्होंने बताया कि मलिक कुमार यादव सहरसा जिला के बख्तियारपुर सिमरी का रहने वाला है। उक्त अभियुक्त पर पूर्व से रेप करके वीडियो वायरल, फोटो वायरल और धमकी देने का मामला दर्द था । गिरफ्तार व्यक्ति को न्याय प्रक्रिया के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम में शामिल चंद्रकेश्वर, अभिजीत कुमार सिंह , और महिला पुलिस की टीम शामिल थी।

उधर वर्षो से फरार वारंटी कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलिया निवासी धर्मेंद्र राम को कलुआही थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त जानकारी देते हुए कलुआही के थाना अध्यक्ष राज कुमार मंडल ने बताया की 2010 ई. के मामले में ही वांछित अपराधी था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ