मधुबनी: रहिका से उमर फारुक की रिपोर्ट।
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 22 पंचायत एवं नगर परिषद के लोग दो तिथियों में मतदान करेंगे।मधुबनी विधान सभा क्षेत्र के मतदान की तिथि 3 नवंबर को नगर परिषद के सभी वार्ड एवं दस पंचायत के लोग वोट डालेंगे।प्रखंड के बारह पंचायत के लोग 7 नवंबर को विस्फी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे।
बीडीओ ने बताया कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के दस पंचायत एवं नगर परिषद मधुबनी के 31 वार्ड के लिए 140 मतदान केन्द्र को बढाकर 208मतदान केन्द्र बनाया गया है।इसमें 68 मतदान केन्द्र में एक हजार से अधिक वोटर का नाम जुड़ा हुआ है।
चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में 68 नये मतदान केन्द्र बनाया गया है।विस्फी विधानसभा क्षेत्र के 12 पंचायतों के लिए 104 मतदान केन्द्र था।अब नये निर्देशानुसार 40 मतदान केन्द्र नया बनाया गया है।विस्फी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान केन्द्र संख्या अब 144 होगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.