न्यूज़ डेस्क। पटना में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बहुजन समाज पार्टी एवं जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद अब महागठबंधन से अलग हो गई है रालोसपा।
आज पटना में प्रेस वार्ता कर उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ आरजेडी सरकार पर भी हमला बोला, उन्होंने नीतीश के 15 साल के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 15 साल में एक भी अस्पताल नहीं खोला और ना किसी प्रकार का कोई विकास किया । पटना के पीएमसीएच की हालत भी खराब है। उन्होंने कहा 15 साल में नीतीश सरकार ने एक ही भी अस्पताल नहीं खोला। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर भी खत्म हो चुकी है।
अब बिहार की जनता नीतीश सरकार से ऊब चुकी है और अब वे 15 साल वाली सरकार नहीं चाहती और ना ही 15 साल से पहले वाली सरकार जनता चाहती है। इसलिए अब जनता को कोई नया विकल्प चाहिए। जिसके लिए उन्होंने तीसरा मोर्चा का गठन किया है । बिहार की जनता को अब नए विकल्प की जरूरत थी। इस लिए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के साथ हांथ मिलाया है और भी की पार्टियां उनके संपर्क में हैं जो जल्द ही उनके साथ आ जाएगी।
इस संवाददाता सम्मेलन में बसपा के बिहार प्रभारी रामजी सिंह गौतम और जनवादी पार्टी (सोशलिसट) के संजय सिंह चौहान भी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.