पुल नहीं बनने से केरवनी टोला के लोगों ने वोट बहिष्कार का लिया संकल्प, पुल बनवाने का वादा पुरा नहीं करने पर लोगों ने किया विधायक के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन



 
मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार सिंह की रिपोर्ट । प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खिरहर पंचायत के केरवनी टोला के समीप से बहती नहर में पुल नहीं बनने को ले स्थानीय लोगों ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है.इस दौरान लोगों ने विधायक मुर्दाबाद का नारा देते हुए सोमवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.ग्रामीण अब्दुल रजाक, बद्री मुखिया, खुशिया देवी, मोमिना खातुन ने कहा कि हमारे खेनुआ टोला में करीब दो सौ परिवार का बस्ती है.

लेकिन टोला से बाहर निकलने का कोई भी रास्ता नहीं है.टोला के बगल से एक बहुत ही गहरा नहर गुजरती है जहां नदी में बच्चे डूब जाते है.हमलोगों ने कई बार विधायक सुधांशु शेखर और पूर्व सांसद हुक्कमदेव नारायण यादव से पुल निर्माण कराने को कहा.उससे पहले ही कई विधायकों से अपनी मांग रखी. लेकिन चुनाव आने पर पुल बनवाने का झूठा वादा करके वोट ठग लिया जाता है,और फिर दुवारा नजर भी नहीं आते है.

इसलिए हमलोगों ने इस बार यह निर्णय लिया है कि वोट मांगने वाले उम्मीदवारों का विरोध करेंगे और हमलोग वोट डालने के लिए नहीं जाएंगे.इस बार पुल नहीं तो वोट नहीं यही हमलोगों का नारा है.वहीं पंचायत के मुखिया विकाश मिश्रा ने कहा पुल नहीं होने से बार-बार घटना होती रहती है छोटे-छोटे बच्चे डूब जाते है.टोला के चारों तरफ दूसरे टोले के लोगों का निजी जमीन है, जिसको लेकर रास्ता भी नहीं बना पाते है.

 टोला से बाहर निकलने का मात्र एक माध्यम है पुल का निर्माण हो.हमनें कई बार पुल बनवाने का मांग सांसद और विधायक से रखी,लेकिन वर्षों से यह समस्या जस की तस बनी हुई है.ऐसे में जनता का आक्रोश जायज है.लेकिन वोट का बहिष्कार ना हो इस दिशा में लोगों को समझाने का प्रयास करूंगा.रोषपूर्ण प्रदर्शन में कमोदिया देवी,कौशल्या देवी,लालो खातून,दुखनी देवी ,सुटिया देवी,राजकुमारी देवी,सोभित पासवान,राजेश ठाकुर,सुजीत मुखिया,रमेश ठाकुर समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ