पटना। बिहार विधान परिषद् परिसर (पटना), 25 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल के वर्तमान अध्यक्षीय कायकाल के एक वर्ष पूरा होने पर आज उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, राज्य सरकार में मंत्री श्री नीरज कुमार सिंह, मंत्री श्री संजय सरावगी, मंत्री श्री जीवेश मिश्रा, मंत्री श्री सुमित कुमार, मंत्री श्री संतोष सिंह तथा बिहार विधान परिषद् में भाजपा के मुख्य सचेतक, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख, विधान पार्षद श्री अनिल शर्मा, विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह, विधान पार्षद श्री प्रमोद चंद्रवंषी, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, विधान पार्षद श्री रवींद्र सिंह, विधान पार्षद श्री कृष्ण कुमार ऋषि एवं राज्य सभा सांसद श्री मनन मिश्रा ने बिहार विधान परिषद् परिसर में उनका स्वागत किया और उनके नेतृत्व में बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए के विजयी होने का विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में भाजपा सांगठनिक रूप से बिहार में मजबूत हुई है, हमारा सदस्यता अभियान भी काफी सफल रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बार के विधान सभा चुनाव में एनडीए को विजयी बनाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेगी और एनडीए की भारी बहुमत से एक बार पुनः सरकार बनेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की पूंजी हैं। उनके बल पर ही भाजपा और एनडीए गठबंधन को लगातार जनता की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी और बिहार के विकास को नई गति देगी।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.