Header Ads Widget

जद(यू0) कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैल्यचित्र पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन



  • जद(यू0) कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैल्यचित्र पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
  • न्याय के साथ विकास की धारा को मजबूत करना कर्पूरी ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: उमेश सिंह कुशवाहा
  • वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कर्पूरी ठाकुर की सोच को आगे बढ़ाने की जरूरत - वशिष्ठ नारायण सिंह
  • प्रदेशभर के अतिपिछड़ा समाज में श्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था और अतिउत्साह - चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी

पटना, शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सम्मिलित होकर श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर की तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मंच का संचालन श्री रमेश ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव डाॅ0 धर्मेन्द्र चंद्रवंशी ने किया।




उक्त मौके पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, माननीय मंत्री श्रीमती शीला मंडल, माननीय मंत्री श्री मदन सहनी, माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार, माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, माननीय मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय विधानपार्षद सह राष्ट्रीय महासचिव श्री भगवान सिंह कुशवाहा, माननीय विधानपार्षद श्री संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व सांसद अशफाक करीम माननीय विधायक श्रीमती मीणा कामत, विधानपरिषद के पूर्व उपसभापति श्री सलीम परवेज, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता, पूर्व विधानपार्षद श्री वाल्मीकि सिंह, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब इरशाद उल्लाह, श्रीमती प्रमिला प्रजापित, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री नन्द किशोर कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 भारती मेहता, श्री विरेन्द्र सिंह दाँगी, श्री अरविन्द सिंह उर्फ छोटू, श्री नरेंद्र चंद्रवंशी, श्री अवधेश कुमार, श्री बंटी चंद्रवंशी सहित पार्टी के कई नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 19 वर्षों के कार्यकाल में हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने अपना एक-एक दिन और एक-एक पल शोषितों व वंचितों के लिए समर्पित किया है। वर्ष 2005 में सत्ता का बागडोर संभालने के बाद नीतीश सरकार ने वर्ष 2006 में अतिपिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया। साथ ही पंचायती राज और नगर निकाय संस्था में अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज इस कार्यक्रम से हमें न्याय के साथ विकास की धारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर बाहर निकलना है और ‘2025 में 225 - फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करना है, यही जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों एवं आदर्शों को सरजमीं पर उताराने के काम में दिनरात जुटे हुए है।




     पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हमेशा जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलने का काम किया और उनकी सोच को आगे बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कर्पूरी ठाकुर की सोच को आगे लेकर जाने की आवश्यकता है, यह देशहित में होगा।




जद(यू0) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विजन एवं सोच को आगे बढ़ाते हुए श्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा को पंचायती राज में आरक्षण देने का काम किया, जिससे समाज अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की होड़ मची। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने हर जिले में अतिपिछड़ा छात्रवास का निर्माण कराया, अतिपिछड़ा विभाग एवं अतिपिछड़ा आयोग का गठन किया गया। बिहार में न्यायिक सेवा के पदों और सेवाओं के साथ कानून की पढ़ाई वाले शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के लिए भी अतिपिछड़ा वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि कर्पूरी रथ अब तक 20 जिलों का भ्रमण कर चुका है और इस दौरान श्री नीतीश कुमार के प्रति अतिपिछड़ा समाज में काफी उत्साह देखा गया है।




    माननीय मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि फुलपरास विधानसभा जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि रही है और आज हमें वहाँ सेवा का मौका मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पहली बार न्याय के साथ विकास का नारा दिया और साथ ही उसे धरातल पर भी उतारने का काम किया।




     माननीय मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा वर्ग को समाजिक व राजनीतिक पहचान दी। हमारे नेता और हमारी पार्टी की पहल पर केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। इसके लिए हम सभी देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अतिपिछड़ा वर्ग के दबे हुए आवाज को स्थान दिया और आज हमारे नेता श्री नीतीश कुमार उनके अधूरे बचे कार्यों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। माननीय मंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जीवनशैली से प्रेरित होकर हमें बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देना है।




    माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनके विषय में चर्चा करना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 19 वर्षों के शासनकाल में हमारे नेता ने विकास की लंबी लकीर खींची हैं।

      पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए ताउम्र संघर्ष किया। वह हमेशा से राजनीति में परिवारवाद और धनसंग्रह के मुखर विरोधी थे। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार भी आज कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चल रहे है।

      पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सिर्फ व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं, उनके व्यक्तिव और जीवनशैली से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने कभी स्वयं के लिए नहीं सोचा और आज हमारे नेता भी उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की प्रगति और उन्नति के लिए हमें श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है।  

                           
(संजय कुमार सिन्हा)
   कार्यालय सचिव