जिला संवाददाता | सासाराम
रोहतास जिले के नासरीगंज शहर में भाजपा की नगर इकाई ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथी मनाई। यह कार्यक्रम नगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार मुन्ना के प्रांगण में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष अनिल सुमन और संचालन जय सियाराम ने किया। अध्यक्षता करते हुए नगर उपाध्यक्ष ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वे भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का तीन बार पद संभाला।
मुख्य वक्ता मदनमोहन केसरी ने कहा कि वे आजातशत्रु थे जिनका कोई शत्रु नहीं था। वे हिंदी के कवि, पत्रकार और एक प्रखर वक्ता भख थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और 1968 से 1973 तक अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पांचजन्य(पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया। उनसे हम सभी को प्रेरणा मिलती है। एक लंबी आयु के बाद 93 वर्ष की आयु में अस्वस्थता के कारण 16 अगस्त 1924 को उनकी मृत्यु हो गई। कार्यक्रम में नगर के पार्षद जयनंदन प्रसाद, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मुनी शर्मा, युवा कार्यकर्ता अंकित कुमार, बूथ अध्यक्ष श्रीनाथ कुमार, अजय कुमार और राकेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.