Header Ads Widget

बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी को साथ देख विरोधियों का होश खस्ता- उमेश सिंह कुशवाहा




  • बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी को साथ देख विरोधियों का होश खस्ता- उमेश सिंह कुशवाहा
  • प्रदेश में 40 और देश में 400 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत का लक्ष्य साकार होगा- उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, 02 मार्च 2024

बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा औरंगाबाद एवं बेगूसराय की धरती से बिहार के लिए 27 हजार करोड़ रुपये की कुल लागत से दर्जनों योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना बिहार के विकास में नया सूर्योदय साबित होगा। उन्होंने कहा कि विकास के प्रति दृढ़ता से समर्पित मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के परस्पर प्रयास से विकसित बिहार और विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा होगा। मोदी-नीतीश की जोड़ी पूरे देश में विकास की पर्याय है। एनडीए की सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उसका उद्घाटन भी करती है। हमारी नीति कभी भी लटकाने, भटकाने और अटकाने की नहीं रही है। एनडीए की केंद्र और राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं से बिहार की तेरह करोड़ जनता के जीवन स्तर में अनुकरणीय सुधार हुआ है।

    उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा भी 12 हजार 268 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत की कुल 5 हजार 471 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। ये योजनाएं ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग से संबंधित है। उन्होंने कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क’’ योजना के तहत कुल 2 हजार 866 करोड़ रूपये की लागत से 2 हजार 584 पथो एवं 5 पुलों का शिलान्यास किया गया। कुल मिलाकर आज का दिन बिहार के लिए विकास के मायनों में महत्त्वपूर्ण है। लोकार्पित की जा रही योजनाओं के तहत ‘‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’’ के अंतर्गत नालन्दा जिले के बिहारशरीफ प्रखण्ड में नेपुरा वेरौटी में सोयवा नदी पर 9 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से वीयर का निर्माण कार्य किया गया। वहीं सात निश्चय-2 अंतर्गत श्हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय के तहत् गया जिले के डुमरिया प्रखण्ड में 15 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से राजबाँध ओगी स्पिल-वे सिंचाई योजना का लोकार्पण किया गया।

    श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन के दो शीर्ष नेता मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को एक मंच पर साथ देख विरोधियों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा की मोदी-नीतीश की हिट जोड़ी बिहार में एनडीए के एतिहासिक जीत का गारंटी बनेगा। विपक्ष के पास इस जोड़ी का कोई जवाब नहीं है। एनडीए गठबंधन पर बिहार व देश की जनता को अटूट विश्वास है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमे में नेता और नेतृत्व का अभाव है। विपक्षी नेताओं के गिरे हुए कंधे इस बात की पुष्टि करता है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही अपना हार स्वीकार कर लिया है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में 40 और देश में 400 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत का लक्ष्य निश्चित ही पूरा होगा। पूरे देश से एनडीए गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।



                                 (संजय कुमार सिन्हा)
        कार्यालय सचिव