ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 👆
Son of Simanchal Gyan Mishra
अररिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय अररिया में राजद जिला कार्य समिति की एक बैठक जिला अध्यक्ष श्री मनीष यादव जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी के “जन विश्वास यात्रा” की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक में सभी प्रखंडों के लिए जिले से प्रखंड प्रभारी का मनोनयन करने एवं प्रखंड कार्यकारिणी समिति (पंचायत अध्यक्ष और बूथ लेवल एजेंट) की बैठक का निर्णय लिया गया है, साथ ही जिले के सभी पंचायतों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से पुर्व सांसद सह राजद महासचिव श्री शुकदेव पासवान जी, पूर्व सांसद श्री सरफराज आलम जी , प्रदेश महासचिव श्री अरुण यादव जी, प्रदेश सचिव श्री यादव कुलानंद सिंह जी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री आयुष अग्रवाल जी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न प्रसाद सुमन जी, श्री अविनाश आनंद जी , पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व मोहन यादव जी, राजद जिला प्रधान महासचिव श्री मनोज विश्वास जी, जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू,राम नारायण विश्वास, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र मोहन विश्वास जी,सोशल मिडिया प्रभारी बाबूल इनायत , जिला कोषाध्यक्ष सुधीर यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष बशीरुद्दीन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष क्रांति कुंवर, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालकृष्ण रजक, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वाहिद अंसारी,कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल साह जी, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव,भरगामा प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह यादव, अररिया प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, कुर्साकाटा प्रखंड अध्यक्ष मो मुश्ताक, सिकटी प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव,पलासी प्रखंड अध्यक्ष हेम नारायण यादव , युवा राजद प्रवक्ता शिवनारायण यादव,मीडिया प्रभारी मोहतसिम अख्तर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अंजार आलम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।