SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
अररिया। अररिया पुलिस अधिक्षक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अररिया जिलान्तर्गत दिनांक 18.08.2023 को दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में इनके पिता हरेन्द्र प्रसाद सिंह के फर्दबयान के आधार पर रानीगंज थाना कांड संख्या-338 / 2023 दिनांक-18.08.2023 धारा-302 /120 (बी) / 34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम अंतर्गत दर्ज किया गया है। जिसमें 08 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उक्त 08 नामजद अभियुक्त में 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. विपिन यादव पे0०-छेदी यादव सा0-भरना थाना भरगामा जिला अररिया।
2. भवेश यादव पे०- लस्सी यादव सा०- बेलसारा थाना रानीगंज जिला अररिया।
3. आशीष यादव पे०- देवानंद यादव सा०- बेलसारा थाना रानीगंज जिला अररिया। 4. उमेश यादव पे०- स्व० तेजनारायण यादव सा०- कोशिकापुर उत्तर थाना रानीगंज जिला अररिया सम्मिलित हैं।
उल्लेखनीय है कि नामजद दो (02) अभियुक्त वर्त्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में बंद है जिनका विवरण निम्न प्रकार है :-
1. रूपेश यादव पे० उगेन यादव सा0-बेलसारा थाना रानीगंज जिला अररिया वर्त्तमान में सुपौल जेल में बंद है।
2 कांति यादव पे0 – उमेश यादव सा०- कोशिकापुर उत्तर थाना रानीगंज जिला अररिया वर्त्तमान में अररिया जेल में बंद है। उक्त दोनों अभियुक्तों को भी विधिवत रिमाण्ड करने की कार्रवाई की जा रही है।