पंचायत स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल अररिया प्रखंड द्वारा आज प्रखंड के बसंतपुर पंचायत स्थित पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 👆
  • पंचायत स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल अररिया प्रखंड द्वारा आज प्रखंड के बसंतपुर पंचायत स्थित पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।                                             
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. नसीम जी द्वारा की गई जबकि संचालन राष्ट्रीय जनता दल जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू द्वारा किया गया ।           
  • कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अररिया के पूर्व सांसद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री सरफराज आलम साहब एवं जिला प्रधान महासचिव श्री मनोज कुमार विश्वास जी उपस्थित रहे ।

अररिया।

SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA

बसंतपुर राजद पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कमरुद्दीन ने माला पहना कर अतिथियों का अभिवादन किया, प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला से नियुक्त प्रभारी मोहम्मद ताजुद्दीन सिद्दीकी सह प्रभारी सुधीर कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष सरवर आलम महासचिव कमाले हक नगर अध्यक्ष सुशील कुमार विश्वास बसंतपुर पंचायत के मुखिया एवं सरपंच सहित दर्जनों लोगों की उपस्थिति हुई ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने देश में चल रहे कट्टरवाद लोकतंत्र की हत्या संविधान के खात्मे की कोशिशों पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि सरकार ना तो महंगाई के मुद्दे पर कुछ बोल रही ना बेरोजगारी पर रोक लगा पा रही इनका उद्देश्य सिर्फ आपस में लड़वाकर कुर्सी हासिल करना भर रह गया है, उन्होंने कहा कि जरूरत है हम एकजुट होकर 2024 में इन दंगाई ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें।

वहीं जिला प्रधान महासचिव श्री मनोज विश्वास ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रखंड अध्यक्ष को धन्यवाद दिया एवं उपस्थित लोगों का अभिवादन किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ए टू जेड की पार्टी है जिसका प्रमाण मैं हूं जो अति पिछड़े समुदाय से आता हूं लेकिन राजद ने मुझे सम्मानित करने का काम किया है ।

यहां बता दें कि यह कार्यक्रम जिले के सभी 9 प्रखंड के सभी पंचायतों में क्रमशः आयोजित किया जाना है।



नाइट ब्लड सर्वे- सात हजार लोगों की जांच में मिले महज दो फाइलेरिया मरीज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ