लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
महथा गांव के विश्वंभरनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में मां पार्वती की संगमरमरी प्रतिमा की स्थापना मंगलवार को हुई। माता के जयकारे के बीच आचार्य प्रभाकर झा, बैजू झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर माता की प्रतिमा की स्थापना की। पंचायत समिति सदस्या अनिता देवी व प्रतिनिधि दिलीप कामत ने बताया कि कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित था। स्थापना काल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी दर्शनार्थियों को भोजन कराया गया। सैकड़ों नर-नारियों इसमें भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में भजन कीर्तन वह अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भीड़ मेरे में तब्दील हो गई।
मौके पर दिलीप कामत, धीरेंद्र कुमार चौधरी, रमेश दास, सुरेंद्र चौधरी, प्रो. भागवत ठाकुर, बेचन कामत, अरविंद चौधरी, खुशी लाल चौधरी, सूर्यनाथ चौधरी, धनिक लाल चौधरी, भोला कामत, सतेलाल ठाकुर, विनोद साह, नारायण जी झा, आशीष झा, कन्हैया झा, परिमल चौधरी, कुणाल चौधरी समेत हजारों लोग थे।