मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
स्थानीय खादी भंडार के परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष झमेली राम की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई ।
कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित लोगों ने शपथ पत्र भरकर कर्पूरी जी के आदर्शों को जीवन में उतारने की शपथ ली। पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर आज के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अति प्रसांगिक हैं। उनके आदर्शो पर चलकर ही संविधान व लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है। बेरोजगारी व मंहगाई की समस्याएं आसमान छू रही है तथा भारतीय रूपये गिर कर पाताल में जा रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान भी उनके आदर्शों पर चलने के बाद ही सम्भव है।
मौके पर भोगेंद्र यादव, राजेन्द्र यादव, हरिनारायण यादव, रामपुकार यादव, मोहम्मद कासीम, पूर्व जिप सदस्य नवल किशोर यादव, रामाशीष पासवान, अमृतलाल यादव, प्रणव कुमार पप्पू, पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, अमित कुमार ठाकुर, रवीन्द्र ठाकुर, राम शोभित सिंह, विनय कुमार सिन्हा, जयप्रकाश मंडल, परीक्षण सिंह, रूपनारायण यादव, प्रदीप यादव, अमर बहादुर कामत, मुखिया नवीन कुमार यादव, अशोक यादव, मधुरी राम, विनोद यादव, बेचन सदाय, मो. कैयूम, मो. समीम समेत सैकड़ों लोग थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.