मधुबनी / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां अंचल क्षेत्र के महुलिया गांव स्थित सरकारी तालाब की जमीन से शुक्रवार को सीओ निशीथ नंदन व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया। इस तालाब की जमीन पर लंबे समय से दर्जनभर लोगों का कब्जा था। सीओ श्री नंदन ने बताया कि रामपुनीत चौधरी के द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट के निर्देश पर महुलिया गांव स्थित तालाब की जमीन को खाली कराया गया है। कई बार सूचना देने के बाद भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जा रहा था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व पुलिसबल के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जा सका। मौके पर सीआई अवधेश कुमार व अन्य थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.