मधुबनी / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
बाबूवरही विधानसभा की जदयू विधायक मीना कुमारी ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान शुक्रवार को प्रखंड की खोजा पंचायत स्थित जेसीकेएल उच्चविद्यालय, खाजेडीह का निरीक्षण किया। विधायक ने यह कार्य बतौर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के तौर पर किया। विद्यालय शिक्षक उपस्थित थे। छात्रों की संख्या में कमी देखी गई, जिस कारण शैक्षिक वातावरण जैसा प्रतीत नहीं होता दिखा।
जानकारी देते हुए विधायक ने कहा कि शैक्षणिक वातावरण तैयार करने समेत कई बिन्दुओं पर राय साझा की गई। इसक्रम में उन्होंने 13 वर्षों से निर्माणाधीन स्डेडियम का भी मुआयना किया। लोगों को इसके शीघ्र बनने का आश्वासन दिया।
मौके पर अवकाशप्राप्त एचएम उपेन्द्रनाथ आर्य, प्रभारी एचएम, वीरेन्द्र कामत, श्रीप्रसाद सिंह, चांद कामत, कारी ठाकुर, विद्यानंद यादव, रामू राय, रामप्रसाद सिंह तथा अन्य शिक्षक समेत दर्जनों लोग थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.