First Class g

मुजफ्फरपुर बालिका गृह पर बनी फ़िल्म नफीसा का पोस्टर हुआ रिलीज।


न्यूज़ डेस्क। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर बनी इस फिल्म नफीसा का पोस्टर आज रिलीज हुआ है। बालीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में एक सांग हीना पांचाल के ऊपर फिल्माया गया है। गदर फेम कैमरा मैन नजीब खान ने इस फिल्म को शूट किया है। इस फिल्म को वैशाली देव, बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। कलाकारों में अक्षय वर्मा, निषाद राज राणा, नाजनीन पटनी, सान्या सिन्हा, मनीषा, अनामिका पांडेय, राम सुजान सिंह, राजवीर सिंह, रतन राठौड़, उपासना, राजू कुमार, आशीष सिंह चौहान, दिव्य त्यागी, जय प्रकाश शुक्ला, नवनित कुमार एवं उर्ज़ान इक्छापुरिया शामिल हैं।

बिहार के चर्चित कांड होने के कारण इस फिल्म को अच्छा बिजनेस मिलने की संभावना जताई जा रही है। बता दें किमुजफ्फरपुर के इतिहास में बालिका गृहकांड एक ऐसी घटना थी जिसने यहां के लोगों को झकझोर कर रख दिया था। न केवल मुजफ्फरपुर वरन पूरे देश में इसकी गूंज सुनाई दी थी। अब इस घटना की पीड़िताओं की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा जा रहा है। यह जिम्मेदारी उठा रखी है निर्देशक कुमार नीरज ने। जिन्होंने नफीसा नाम से एक हिंदी फिल्म बनाई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ