First Class g

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, AIG हैदराबाद ले जाने की हो रही तैयारी।



न्यूज़ डेस्क। बड़ी खबर बिहार के जेडीयू एमएलसी एवं प्रवक्ता नीरज कुमार से जुड़ी है जहां नीरज को पिछले महीने सीने में दर्द की शिकायत पर पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

दरअसल मोकामा स्थित अपने गांव में छठ मनाने के दौरान नीरज कुमार को कई बार स्ट्रोक आया तब आनन-फानन में उन्हें पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें पेसमेकर लगाया परंतु पेसमेकर लगने के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ अब उन्हें एआईजी हैदराबाद ले जाने की तैयारी चल रही है।

 फिलहाल वह मेदांता अस्पताल में एडमिट है और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा। हैदराबाद में ही पेसमेकर और उससे जुड़े एक्सपर्ट डॉक्टर मौजूद हैं। जहां उनका ट्रीटमेंट कराया जाएगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने खुद उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री के पहल पर ही एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है और अब उन्हें एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ