मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
जिप सदस्या ललिता देवी ने प्रखंड के सिधपकला समेत अन्य दुर्गामंदिरों में पूजा की और श्रद्धापूर्वक माथा टेका। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति से शक्ति व शक्ति से शांति मिलती है। मनुष्य को श्रद्धावान होना चाहिए। उन्होंने लोगों की सुख समृद्धि के लिए देवी दुर्गा की पूजा मनोयोग से की।
मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी, ध्यानी यादव, मनोज यादव, रंजीत राय, विजय यादव, रामसेवक साफी, संजय मल्होत्रा, एसएसबी पवन कुमार पूर्वे, श्याम सुंदर पूर्वे आदि थे।