मधुबनी / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां थाना क्षेत्र के बेलाही चौक स्थित सुमित मोटर गैरज में शनिवार की देर रात आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया। गैरेज संचालक सुमित मंडल ने इसकी जानकारी थाने को दी है। जानकारी के अनुसार संचालक श्री मंडल देर शाम गैरेज स्थित कठघरे में ताला लगाकर बेलाही गांव स्थित अपने घर चला गया। रात में किसी ने दुश्मनीवश गैरेज में आग लगा दी।
आग लगने की जानकारी गैरेज संचालक को चौक पर रहनेवाले कुछ दुकानदारों ने मोबाइल से दी। इसके पहुंचने तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। आग लगने के बीच वहां थाने का गश्तीदल भी पहुंचा और आग को नियंत्रित करने में मदद की। इसमें रखे दो बाइक, हवा मशीन समेत सभी सामान जलकर राख हो गए। जले हुए सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।
लोगों के अनुसार इस चौक पर पर प्रतिनियुक्त चौकीदार अनुपस्थित था। वह ड्यूटी पर रहता तो अज्ञात लोग आग लगाने की हिम्मत नहीं करता। वह ड्यूटी छोड़ नाच देखने चला गया था।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.