पटना, 30 अक्टूबर । लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने छठ व्रतियों के बीच नारियल, सूप, साड़ी एवं धूपअगरबत्ती का वितरण किया ।
राजधानी पटना के चितकोहड़ा पुल के नीचे छठ व्रतियों के बीच डा. नम्रता आनंद ने नारियल, सूप, साड़ी एवं धूपअगरबत्ती का वितरण किया ।
इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने सभी लोगों को छठ की शुभकामना देते हुये कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है। छठ पूजा संतान प्राप्ति, संतान की सुरक्षा तथा उसके सुखद जीवन के लिए किया जाता है। छठ पूजा की महिमा अनंत है।मान्यता है कि इस पर्व से जुड़े नियमों का पालन करने से माता छठी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं। छठ पर्व में विशेषतः भगवान सूर्य और माता छठी की पूजा की जाती है।छठ केवल पर्व ही नहीं महापर्व भी है। यह चार दिनों तक चलता है। छठ पर्व अनेकता में एकता संग स्वच्छता का परिचायक है।पारिवारिक सुख- समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए छठ पर्व मनाया जाता है। प्रकृति से प्रेम, सूर्य और जल की महत्ता का प्रतीक छठ पर्व हमें प्रकृति से जोड़ते हुए पूरे समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने कहा, छठ पर्व सूर्योपासना का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से व्रती को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएंपूरी होती हैं। सभी लोग महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें। जो लोग भक्ति भाव से छठी मैया की पूजा करता है उनकी सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं।




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.