पटना के सब्जीबाग इलाके के एक मकान में लगी भीषण आग।


देखें वीडियो 👆

न्यूज़ डेस्क। बड़ी खबर पटना के सब्जीबाग मोहल्ले से आ रही है जहां दर्जी टोला के एक मकान में भीषण आग लग गई, आज की लपेटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते हैं कई मंजिलों को अपने आगोश में ले लिया। दर्जी टोला में इलाका काफी संकरी गली होने के कारण यहां तक अग्निशामक का पहुंचना लगभग नामुमकिन था , आसपास के नौजवान एवं स्थानीय लोग ने बहुत ही मुश्किल से आग पर काबू पाया, हालांकि अग्निशामक देर से आई परंतु काफी पतली गली होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही थी। परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग भागकर पीड़ित के घर पहुंचे और सभी लोग आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए।

यहां के स्थानीय नौजवानों ने सूझबूझ से काम लेते हुए आग पर काबू पाया। जिस मकान में आग लगी वह मकान सिपाही जी नामक व्यक्ति का है और वह पूरे परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। प्रथम दृष्टि से आग लगने का कारण गैस सिलेंडर बताया जा रहा है पर कुछ लोगों का कहना है आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है परंतु किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग की ख़बर मिलते ही यहां के वार्ड पार्षद अफ़सर अहमद भी मौके पर पहुंच अग्निशामक दल को जल्द से जल्द आग बुझाने की गुहार करते दिखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ