न्यूज़ डेस्क। पटना नगर निगम के कर्मचारी संघों ने कई दिनों से चल रही हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। नगर निगमकर्मियों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम कर्मियों के संघों ने विचार विमर्श कर हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, तथा यह फ़ैसला तेजस्वी यादव के साथ बातचीत करने के बाद हड़ताल खत्म करने का लिया गया है।
बताते चलें कि पटना में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी था। कोर्ट के निर्देश के बाद भी गतिरोध कायम था। कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों के घरों से कूड़े का उठाव बंद हो गए थे। ऐसे में घर से लेकर सड़क तक कूड़े का अंबार लग गया है। शहर के हर कॉलोनी में कूड़े की वजह से गंदगी और बदबू फैल रही है। कंकड़बाग, बांकीपुर, पटना सिटी सहित सभी अंचलों की हालत खराब है। कंकड़बाग में केंद्रीय विद्यालय के पीछे इतना कूड़ा जमा हो गया है कि अब सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.