मधुबनी से आशिष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
स्थानीय बाजार निवासी समता पार्टी के समय से राजनीति में सक्रिय रहे रामबाबू साह का निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से किया गया। मुखाग्नि पुत्र चन्द्रशेखर साह ने दी। मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, राजकुमार यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, पप्पू यादव, जिप सदस्या ललिता देवी, विष्णुदेव भंडारी, दीपनारायण साह, मुखिया बबिता कुमारी, बुधेश्वर यादव, अनिल साह, सरपंच मंजू देवी, सरोज यादव, वीरेन्द्र झा, लषण साह समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि वे सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता थे। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.